UP Free Cycle Yojana 2024 : गरीब मजदूर लोगों को मुफ्त मिलेगी साइकिल, इस तरह करना होगा ऑनलाइन आवेदन

UP Free Cycle Yojana 2024 : आपको कैसा लगेगा कि जब आपको सरकार की ओर से एक मुफ्त में साइकिल उपलब्ध कराई जाए। जी हां, आपने सही सुना उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार अपने राज्य के सभी गरीब श्रमिकों के लिए मुफ्त साइकिल योजना चला रही है, ताकि उन गरीब श्रमिकों को उनके कार्यस्थल तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न रहे। इसी कारण उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने 4 लाख से भी ज्यादा गरीब मजदूर एवं श्रमिको मुफ्त में साइकिल देने की योजना बनाई है। यदि आप भी गरीब मजदूर या श्रमिक है और आपको भी मुफ्त में साइकिल लेना हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Free Cycle Yojana 2024
UP Free Cycle Yojana 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

क्या है UP Free Cycle Yojana?

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथजीने प्रदेश के सभी गरीब मजदूर या श्रमिक लोगो के लिए मुफ्त साइकिल देने हेतु इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब जनता को अब तक लगभग चार लाख से भी अधिक गरीब मजदूर या श्रमिकों के लिए फ्री में साइकिल प्रदान की जाने की योजना है। और इसके लिए प्रदेश के हर गरीब मजदूर या श्रमिक को 3000 रूपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में ऐसे बहुत से गरीब मजदुर और श्रमिक हैं जो पैदल अपने काम पर जाते हैं। इस से उन्हें काम पर पहुंचने में बहुत देरी हो जाती है, और इसीसे उनकी ज्यादा कमाई नहीं हो पाती।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही UP Free Cycle Yojana गरीब मजदूर एवं श्रमिकों की इसी समस्या को हल करने के लिए शुरू की गई है। इस योजनाका उद्देश्य दूरदराज के विभागो में काम करने के लिए जाने वाले गरीब मजदूर एवं श्रमिकों के पैसों की बचत कर उन्हे आने-जाने की उचित व्यवस्था प्रदान करना है।

आर्टिकल का नाम : UP Free Cycle Yojana

मज़दूरों के लिए साइकिल योजना

उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए साइकिल योजना

वर्ष उद्देश्य लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट
2024 उत्तर प्रदेश के श्रमिकों तथा मजदूरों को आने जाने के लिए मुफ्त में साइकिल देना। उत्तर प्रदेश के सभी गरीब श्रमिक तथा मजदूर साइकिल योजना आधिकारिक वेबसाइट

UP Free Cycle Yojana के लाभ तथा अन्य विशेषताएं–

  • इस योजना में हर गरीब मजदूर एवं श्रमिक को साइकिल खरीदने के लिए 3000 रूपए दिए जायेंगे।
  • योजना की पूरी राशि यानी की 3000 रूपए की राशि DBT के द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिए जायेंगे।
  • इस योजना का लाभ पहले चरण में मात्र 4 लाख गरीब मजदूर एवं श्रमिकों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत से गरीब मजदूर एवं श्रमिक अपने पैसों को बचाकर बचत को बढ़ावा दे सकेंगे।
  • मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर समय पर पहुंच सकेंगे, इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी
  •  UP Free Cycle Yojana पर्यावरण पूरक यातायात के साधन को भी बढ़ावा देने का काम करेगी।
  • इस योजना से गरीब मजदूर एवं श्रमिक आत्मनिर्भर बन उनके जीवन के स्तर में सुधार होगा।

UP Free Cycle Yojana के लिए पात्रता-

  • इस योजना का लाभ लेनें हेतु आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • मजदूर एवं श्रमिक आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता श्रमिक या गरीब मजदूर के रूप में किसी भी निर्माण स्थल पर न्यूनतम 6 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक या गरीब मजदूर का कार्यस्थल उसके घर से दूर हो।
  • जिस श्रमिक या गरीब मजदूर के पास पहले से ही साइकिल है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

UP Free Cycle Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज-

  • आधार कार्ड
  • ई-श्रम कार्ड (यदि हो तो)
  • आयु का कोई प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार से जुड़े बैंक खाते की पासबुक
  • ईमेल आईडी
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

UP Free Cycle Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • UP Free Cycle Yojana का लाभ लेने हेतु आवेदक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को फ्री साइकिल योजना की आधिकारिक वेबसाइट भेट देनी होगी।
  • इसके बाद उस वेबसाइट के होम पेज पर Apply इस विकल्प पर CLICK करें।
  • इसके बाद खुले हुए नए पेज पर आपको UP Free Cycle Yojana 2024 का आवेदन फॉर्म दिख जाएगा।
  • उस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही से दर्ज करें।
  • इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को उस वेबसाइट पर अपलोड कर सबमिट विकल्प पर CLICK कर दें।

इसके अलावा कोईभी व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के आवेदन फार्म की पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ फार्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर आपको इस योजना से जुड़े कार्यालय में जमा करना होगा इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

UP Free Cycle Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने हेतु आपको अपने पंचायत में संपर्क करना होगा।
  • अपने गांव की पंचायत में जाकर आपको वहां से UP Free Cycle Yojana की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • जानकारी लेने के बाद पंचायत से आपको इस योजना का फॉर्म दे दिया जाएगा।
  •  इस आवेदन फॉर्म में आपसे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें, जैसे के, आपका पूरा नाम, कार्य स्थल से आपके घर से कितना दूर है, श्रमिक या मजदूर के रूप में आपका अन्य विवरण भी देने होगे।
  • आपसे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों की जेरॉक्स फोटो कॉपी फॉर्म के साथ जोड़ दें।
  • अंत में इस भरे हुए फॉर्म को पंचायत या फिर अपने ब्लॉक के संबंधित अधिकारी के पास जमा करा दें।
  • आपके दस्तावेजों एवं आवेदन का सत्यापन होने के पश्चात इस योजना के तहत दी जाने वाली 3 हजार रूपए की राशि आपके आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

UP Free Cycle Yojana के हेल्पलाइन नंबर।

  • इस योजनासे संबंधित सभी प्रकार की समस्या के लिए आप अपने नजदीकी श्रम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
  • या फिर किसी अन्य जानकारी के लिए 1800 180 5412 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Similar Posts