Top 5 Electric Tractor India: ये हैं भारत के Best 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर! जाने इन ट्रैक्टरों की कीमत और खूबियां॥

Top 5 Electric Tractor : अब भारत में विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है और खेतों में ट्रैक्टरों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लेकिन अब कई किसान खेती में ट्रैक्टर की लागत बचाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

electric tractor
5 best electric tractor in india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

क्योंकि जब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बात आती है, तो डीजल पर पेट्रोल ट्रैक्टर की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर चलाने की लागत बहुत कम होती है। क्योंकि ये बैटरी के माध्यम से संचालित होते हैं। बहुत से किसान अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की तलाश में हैं।

अगर आप भी खेती के लिए अच्छे परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो इस लेख में हम भारत के टॉप पांच इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लेंगे

यह है भारत के पांच इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर। 

1- सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Sonalika Tiger Electric Tractor )-

Sonalika Tiger Electric Tractor
Sonalika Tiger Electric Tractor

इस सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में आपको 25.5KW बैटरी के साथ पावरफुल मोटर मिलती है और यह 15 HP पावर जेनरेट करता है. इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 9.46 एचपी है और कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 500 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में छह फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर बॉक्स हैं और मैकेनिकल स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर को दस घंटे की चार्जिंग और चार घंटे की फास्ट चार्जिंग में फुल चार्ज किया जा सकता है। भारत में इस सोनालिका टाइगर की कीमत 5 लाख 91 हजार रुपये से 6 लाख 22 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

2- ऑटोनेक्स्ट X45H2 ट्रैक्टर (Autonxt X45H2 Electric Tractor)-

Autonxt X45H2 Tractor
Autonxt X45H2 Tractor

यह ट्रैक्टर 32KW बैटरी क्षमता के साथ एक शक्तिशाली मोटर से लैस है जो 45 HP पावर पैदा करता है। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 800 किलोग्राम है। इसमें स्मार्ट विद्युत नियंत्रित पावर स्टीयरिंग है। यह ट्रैक्टर आठ घंटे  की सामान्य चार्जिंग और दो घंटे की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाता है। यह कंपनी का 2WD इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 40 हजार रुपये से 6 लाख 72 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है।

3- सेलेस्टियल 55 एचपी ट्रैक्टर Cellestial 55 HP Electric Tractor –

Cellestial 55 HP Tractor

सेलेस्टियल कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पावरफुल मोटर के साथ पेश किया गया है और इसके जरिए 55 एचपी हॉर्स पावर जेनरेट होता है। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की वजन क्षमता 4000 किलोग्राम रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है और इसमें पावर स्टीयरिंग है। सेलेस्टियल का यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पांच घंटे की सामान्य चार्जिंग और एक घंटे की फास्ट चार्जिंग से फुल चार्ज हो जाता है। यह एक चार पहिया ड्राइव ट्रैक्टर है. भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत पांच लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

4- ऑटोनेक्स्ट X35H2 ट्रैक्टर Autonxt X35H2 Electric Tractor –

Autonxt X35H2 Tractor
Autonxt X35H2 Tractor

इस ट्रैक्टर में 20 KW बैटरी क्षमता के साथ दमदार मोटर दी गई है. इस ट्रैक्टर से 27 एचपी की बिजली पैदा होती है. इस ट्रैक्टर की उठाने की क्षमता 1400 किलोग्राम है और इसे हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग के साथ देखा जा सकता है। सामान्य चार्जिंग में आठ घंटे और फास्ट चार्जिंग में दो घंटे में ट्रैक्टर फुल चार्ज हो जाता है। भारत में इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये तय की गई है।

HAV 45 S1 Electric Tractor

HAV 45 S1 Tractor
HAV 45 S1 Tractor

यह ट्रैक्टर आपको शक्तिशाली 4TNV84 इंजन प्रदान करता है जो 3000 आरपीएम पर 44 एचपी पावर जेनरेट करता है। यह ट्रैक्टर भविष्य के लिए तैयार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है और बिना बैटरी पैक वाला एकमात्र हाइब्रिड ट्रैक्टर है। यह ईंधन से भी चल सकता है. इस ट्रैक्टर की वजन क्षमता 1800 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में मैक्स कवर टाइप स्टीयरिंग दी गई है. यह ट्रैक्टर फोर व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 49 हजार रुपये तय की गई है.

Similar Posts