Best 10 Government Schemes For Women: भारतीय महिलाओं के लिए 10 सरकारी योजनाएं, आज ही जानें!

Best 10 Government Schemes For Women: पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। महिलाओं को उचित सामाजिक सम्मान प्रदान करना और कमाई के रास्ते सुनिश्चित करना इन योजनाओं का उद्देश रहा है। सरकार हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, समानता लाने और बाल शिक्षा में सुधार करने के लिए आगे आई है।

Best 10 Government Schemes For Women
Best 10 Government Schemes For Women
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now


Best 10 Government Schemes For Women

हमारे देश में अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से वंचित हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें इन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं। आज हम ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में जानने जा रहे हैं। Best 10 Government Schemes For Wome

निःशुल्क सिलाई मशीन योजना | Free Silai Machine Yojana

Free Silai Machine Yojana के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीनें प्रदान करती है। देश में गरीब और कामकाजी महिलाओं की संख्या काफी बड़ी है। इन महिलाओं को अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ऐसी महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। Best 10 Government Schemes For Women

सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ उठाने के लिए लड़की को 10 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अपना खाता खुलवाना होगा। इस योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये का निवेश कर सकते हैं। साथ ही आप इस स्कीम में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का ही निवेश कर सकते हैं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना | Beti Bachao Beti Padhao Scheme

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2015 में को गई थी। इस योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में हो रही गिरावट को रोकना, साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

महिला शक्ति केंद्र योजना | Mahila Shakti Kendra Scheme

महिला शक्ति केंद्र योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। Mahila Shakti Kendra Yojana 2017 में शुरू की गई थी और इस योजना के तहत संपूर्ण देश में सामाजिक भागीदारी को माध्यम रख महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना | PM Ujjwala Yojana

देश में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो आज भी खाना पकाने के लिए लकड़ी, गोबर या अन्य उपकरणों का उपयोग करती हैं। इन महिलाओं को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की है।Best 10 Government Schemes For Women

महिला सम्मान बचत पत्र | MSSC Scheme

MSSC योजना के तहत देश की महिलाएं डाकघरों में बचत खाता खोल सकती हैं। साथ ही इस बचत खाते में 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की रकम जमा की जा सकती है। इस योजना तहत 7.5% ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। इस बचत खाते में को महिलाएं दो लाख रुपये जमा करेंगी उन्हे दो साल बाद 2 लाख 32 हजार रुपये मिलेंगे। यह योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी। इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाएं अप्रैल माह से 2025 तक बचत खाता खोल सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

मोदी सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार गर्भवती महिलाओं को 5000 हजार रुपये देती है। इस योजना द्वारा सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन | Bharatiya Mahila Bank Business Loan Scheme

Bharatiya Mahila Bank Business Loan, नई उभरती कारोबारी महिलाओं के लिए लागू किया है। जिन महिलाओं को रियल एस्टेट में नया कारोबार या लघु एवं मध्यम व्यवसाय करना है उनके लिए यह लोन उपयुक्त है। इस तहत महिला उद्यमियों को 20 करोड़ रु. तक का ऋण दिया जाता है और इस पर 0.25 फीसदी की छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है. इन ऋण राशियों पर ब्याज दर आमतौर पर 10.15 प्रतिशत या उससे अधिक होता है।

शक्ति सदन योजना | Shakti Sadan Yojana

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की मदद से शहरी क्षेत्रों में काम करने आई महिलाओं के लिए Shakti Sadan Yojana की घोषणा की है। स्वधार और उज्वला इन दोनों योजना को मिलाकर केंद्र सरकार ने एक नई ‘शक्तिसदन’ योजना लागू की है। इस योजना तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों में 50 नये छात्रावास स्थापित किये जायेंगे। संकटग्रस्त महिलाओं, यौन शोषण से मुक्त महिलाओं, पारिवारिक समस्यासे ग्रस्त महिलाओं के लिए यह योजना बनाई गई है।

स्टैंडअप इंडिया योजना | Standup India Yojana

5 अप्रैल 2016 को शुरू की गई इस Standup India Yojana का उद्देश्य गांव स्तर पर व्यवसाय को बढ़ावा देकर आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देना है। यह योजना 2025 तक बढ़ा दी गई है। स्टैंडअप इंडिया योजना एससी, एसटी और महिला व्यवसायिक को अपना व्यवसाय शुरू करने और आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करने के लिए शुरू की गई थी। Best 10 Government Schemes For Women

Best 10 Government Schemes For Women

Similar Posts