Maharashtra Lek Ladki Yojana 2023: लड़कियों की शिक्षा के लिए राज्य सरकार दे रही है 75 हजार रुपये, जानें क्या है योजना?

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2023: महाराष्ट्र सरकार ने 10 मार्च को 2023-2024 का बजट पेश किया था. इस बजट के तहत सरकार ने राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शिक्षा के लिए एक नई योजना की घोषणा की थी जिसका नाम लेक लाडकी योजना नाम दिया गया है. इसके तहत महाराष्ट्र सरकार पात्र लड़कियों को 75 हजार रुपये की नकद राशि देगी. इसकी घोषणा खुद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने की।

तत्कालीन वित्त मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने जानकारी दी थी Lek Ladki Scheme

राज्य का बजट पेश करते समय महाराष्ट्र के तत्कालीन वित्त मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार लड़कियों और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राज्य में लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, वित्तीय सुरक्षा और अन्य जरूरतों के लिए कई उपाय लागू करने जा रही है।

जानें किसे होगा फायदा? Maharashtra Lek Ladki Yojana 2023
देवेंद्र फड़नवीस ने घोषणा की कि सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए लेक लाडकी नाम से एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों में लड़की के जन्म पर 5000 रुपये, कक्षा 11 के लिए 4000 रुपये, कक्षा 11 के लिए 6000 रुपये और कक्षा 11 के लिए 8000 रुपये दिए जाएंगे। लाभार्थी बालिका को 18 वर्ष की होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 75,000 रुपये नकद दिए जाएंगे..

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का मुख्य उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का उद्देश्य कमजोर परिवार की बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों पर बेटी एक बोझ की भावना का बोझ कम करना है। महाराष्ट्र राज्य सरकार की योजना के तहत बालिका को 18 वर्ष की आयु होने पर 5 किस्तों में 75 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से समाज में लड़कियों के प्रति विकसित हुई नकारात्मक सोच में बदलाव आएगा। इसके साथ ही हत्या कर अन्य अपराधों को भी खत्म करना है।

पात्रता

  • इस योजना का आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
    आवेदककर्ता का बैंक खाता होना ज़रूरी है। यदि खाता नहीं है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक परिवार ही प्राप्त करने हेतु पात्र है।
  • महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं के परिवार को दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 18 वर्ष की आयु तक प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • पीले और नारंगी रंग का राशन कार्ड

Similar Posts